वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी नजर आ रही है। 50 शेयरों वाला निफ्टी 17500 के नीचे फिसल गया है। जबकि 12 शेयरों वाले निफ्टी बैंक में करीब 400 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। आज मिडकैप सेक्टर में भी बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। निफ्टी में 17,400, 17,300 और 17,200 के लेवल्स पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि निफ्टी में 17,500, 17,600 और 17,750 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है।
