बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, आज की दो शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें इसी हफ्ते हो सकती है अच्छी कमाई

उम्मीद है कि सेंसेक्स-निफ्टी में आगे कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है और कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में उलटफेर देखने को मिल सकता है.

अपडेटेड Mar 14, 2022 पर 10:12 AM
निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 16,450- 16,200 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है.

Sameet Chavan ANGEL ONE

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात लगातार बिगड़ने के कारण पिछले हफ्ते भारतीय बाजार की शुरुआत काफी खराब हुई थी। लेकिन हफ्ते के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार में सुधार आता दिखा जिसके चलते बाजार में कुछ बढ़त देखने को मिली और निफ्टी 15,700 के आसपास स्थिर होता दिखा। ग्लोबल अनिश्चितता के कुछ हल्के पड़ने के साथ ही आगले दो कारोबारी सत्रों में बाजार में V आकार की रिकवरी देखने को मिली। चूंकि बाजार काफी ओवरशोल्ड हो चुका था इसलिए इसमें काफी तेज रिकवरी देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 11 मार्च को दायरे में कारोबार करने के बाद निफ्टी ने हफ्ते की समाप्ति अच्छी बढ़त के साथ की।

पिछला हफ्ता निश्चित तौर पर काफी एक्शन भरा हफ्ता था। हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं थी लेकिन कारोबारी हफ्ते के आगे बढ़ने के साथ स्थितियां सुधरती गई और बाजार 11 मार्च को अच्छी तेजी लेकर बंद होने में कामयाब रहा। पिछले हफ्ते तक हमारे दिमाग में यह बना हुआ था कि बाजार में बिकवाली का कोई अगला दौर निफ्टी को 16000 के नीचे ढ़केल सकता है। हालांकि थोड़े समय के लिए ऐसा हुआ भी लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक कायम नहीं रह पाई जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि अंत भला तो सब भला।


बाजार में निचले स्तर से जिस तरह की तेजी आती दिखी है । उससे हमारा बॉटम बन चुकने का एहसास मजबूत होता है लेकिन वर्तमान स्थिति एक युद्ध पर निर्भर है ऐसे में हम निफ्टी के एक खास लेवल के ऊपर जाने और इस पर टिके रहने की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से बाजार को लेकर हमारे नजरिए में कुछ बदलाव आया है।

जहां तक निफ्टी के अहम स्तरों का संबंध है तो 16,750-16,800 पर इसके लिए बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी मजबूती के साथ इसके ऊपर जाकर टिका रहता है तो इस बात की पुष्टि होगी कि 8 मार्च का लो ही निफ्टी का बॉटम था। वहीं निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 16,450- 16,200 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है।

Paytm के शेयर आज 12% टूटे, ऑल टाइम लो पर पहुंचे स्टॉक्स

हमें उम्मीद है कि सेंसेक्स-निफ्टी में आगे कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है और कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में उलटफेर देखने को मिल सकता है। चालू हफ्ते के बारे में हमारी राय है कि कंसोलिडेशन की स्थिति में हमें चुनिंदा स्टॉक्स पर दांव लगाने की रणनीति अपनानी चाहिए इनमें हमें ट्रेडिंग के अच्छे मौके मिलेंगे।

यहां हम आपको 2 Buy कॉल दे रहे हैं जिसमें इस हफ्ते हो सकती है जोरदार कमाई

NMDC: Buy | LTP: Rs 157.30 | इस स्टॉक में 152.60 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 165 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस हफ्ते यह स्टॉक 5 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

Granules India: Buy | LTP: Rs 308.20 | इस स्टॉक में 294 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 322 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस हफ्ते यह स्टॉक 4.5 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।