Vidnyan Sawant,GEPL Capital

Vidnyan Sawant,GEPL Capital
पिछले तीन हफ्तों से निफ्टी 15730 –16400 के रेंज में घूम रहा है। निफ्टी डेली चार्ट पर पिछले 5 दिनों से 16,000 के ऊपर बना हुआ है। जो इसके शॉर्ट टर्म बॉटमिंग आउट का संकेत है। दूसरे इंडीकेटरों पर नजर डालें तो डेली चार्ट पर स्थित RSI (relative strength index) 40 के ऊपर टिका हुआ है। ये हायर टॉप, हायर बॉटम फार्मेशन बना रहे है जो शॉर्ट टर्म में तेजी की और संकेत कर रहा है।
अब निफ्टी के लिए 16400 और 16800 के स्तर पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है। इसके बाद 17105 पर बड़ा रजिस्टेंस है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16000, 15671 फिर 15450 पर बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। हमें लगता है कि निफ्टी बाउंसबैक मोड में है। अगर निफ्टी 16400 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो ये हमें आगे आने वाले दिनों में 16800 की ओर जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 16000 के नीचे फिसलता है तो फिर तेजी का हमारा अंदाजा गलत हो जाएगा।
आज की तीन बॉय कॉल जिनमें अगले 2-3 हफ्ते में दिख सकती है जोरदार तेजी
HDFC: Buy | LTP: Rs 2,287.75 |एचडीएफसी में 2190 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2565 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
TVS Motor Company: Buy | LTP: Rs 708.30 |टीवीएस मोटर्स में 660 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 813 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
ICICI Bank: Buy | LTP: Rs 728.50 |आईसीआईसीआई बैंक में 680 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 835 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।