मंथली चार्ट पर निफ्टी पिछले महीने के उच्च स्तर से ऊपर बना हुआ है जो इंडेक्स में तेजी का संकेत दे रहा है। वहीं वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी पिछले 9 हफ्तों से हायर हाई, हायर बॉटम पैटर्न बना रहा है। इसके साथ ही निफ्टी 50-वीक एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से ऊपर बना हुआ है जो बुलिश सेंटीमेंट्स दर्शाता है। ऐसे में GEPL Capital के विज्ञान सावंत से जानते हैं किन स्टॉक्स में दांव लगाना चाहिए जहां डबल डिजिट रिटर्न मिल सकता है-
