Malay Thakkar, GEPL Capital

Malay Thakkar, GEPL Capital
यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के बीच निफ्टी एक बहुत ही बड़े उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजर रहा है। India VIX में 18 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है और ये वर्तमान में पिछले हफ्ते के 18.68 से बढ़कर 22 के स्तर पर आ गया है। ये बाजार में बढ़ती बेचैनी का संकेत है। डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी के लिए हमें 50-day SMA (17,465) और 20-day SMA (17,376) पर बाधा देखने को मिल सकती है। बता दें कि इसके पहले हमें 14 फरवरी को इसमें हमें 16,800 (200-day SMA)से उछाल आता दिखा था।
दूसरे टेक्निकल इंडिकेटर्स पर नजर डालें तो वीकली टाइम फ्रेम पर RSI पिछले कुछ हफ्तों से 50 के आसपास घूम रहा है। हमारा मानना है कि आगे आनेवाले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 17,465 के आसपास रजिस्टेंस देखने को मिलेगा जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 17,100-17,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 17000 के नीचे फिसलता है तो फिर यह गिरावट 16800 तक भी जा सकती है।
यहां हम आपको 3 Buy कॉल दे रहे है जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
Adani Green Energy: Buy | LTP: Rs 2,048 | इस स्टॉक में 1900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2270 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 11 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
TVS Motor: Buy | LTP: Rs 671 | इस स्टॉक में 620 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 800 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 19 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
BSE: Buy | LTP: Rs 2,282.70 | इस स्टॉक में 2,150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,600 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 14 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।