दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने इस हॉस्पिटैलिटी कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि आडवानी होटल्स को 69 रुपए के आसपास मजबूत सपोर्ट है.

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
BSE के ऑफिसियल वेबसाइट पर इस सूचना के आते ही इस स्टॉक में खरीदारी आती दिखी और गुरुवार के कारोबार में इस स्टॉक में अपर सर्किट लगता नजर आया।

Radhakishan Damani portfolio:दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने आडवानी होटल्स (Advani Hotels and Resorts (India) में निवेश किया है। Advani Hotels ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि राधाकिशन दमानी ने कंपनी के 23,93,490 शेयर (5.17 फीसदी) खरीदें हैं। राधाकिशन दमानी की तरह ही स्टॉक मार्केट के एनालिस्ट भी इस शेयर पर बुलिश हैं। जानकारों का कहना है कि ये शेयर शॉर्ट टर्म में 130 रुपए तक जाता नजर आ सकता है। राधाकिशन दमानी ने ये निवेश अपनी इंवेस्टमेंट कंपनी Derive Investments के जरिए किया है।

Buzzing Stocks: खबरों वाले वो शेयर, जो आज दिखा सकते है दम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

BSE के ऑफिसियल वेबसाइट पर इस सूचना के आते ही इस स्टॉक में खरीदारी आती दिखी और गुरुवार के कारोबार में इस स्टॉक में अपर सर्किट लगता नजर आया। हालांकि उस दिन जल्द ही इसमें फिर ट्रेडिंग शूरू हो गई और फिर इसमें कुछ मुनाफा वसूली भी दिखी। कारोबार के अंत में गुरुवार के ये शेयर 11.50 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होनें में कामयाब रहा।


Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि आडवानी होटल्स को 69 रुपए के आसपास मजबूत सपोर्ट है। शेयर में एकाएक आई तेजी के बाद अब इसमें कुछ मुनाफा वसूली संभव है। वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक को खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही जब तक ये शेयर 69 रुपए के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके लिए 69 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं। शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक 130 रुपए का स्तर दिखा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।