Hot Stocks: MMTC, SJVN, PCBL में शॉर्ट टर्म में मिल सकता है डबल डिजिट रिटर्न, एक्सपर्ट से जानिये कैसे

शेयर बाजार में आज खरीदारी का जोश लौटता हुआ दिखाई दे रहा है और निफ्टी 17500 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स आउटपरफॉर्म कर रहे हैं

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Securities के विनय रजानी ने कहा कि पिछले दो महीनों से पीएसयू सेक्टर आउटपरफॉर्म कर रहा है और इसके आगे भी आउटपरफॉर्म करते रहने की उम्मीद है

आज बाजार में खरीदारी का जोश लौटता हुआ नजर आया है। निफ्टी 17500 के करीब कारोबार कर रहा है जबकि बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स OUTPERFORM कर रहे हैं। बाजार में बैंक, NBFCs के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा ऑटो शेयरों की फर्राटा रफ्तार भी नजर आ रही है। वहीं रियल एस्टेट, सीमेंट के स्टॉक्स में भी रौनक देखने को मिल रही है।

HDFC Securities के विनय रजानी से जानिये अगले 2-3 हफ्तों में किन स्टॉक्स में होगी डबल डिजिट कमाई

Here are three buy calls for next 2-3 weeks:


MMTC: Buy | LTP: Rs 44.1 | Stop-Loss: Rs 40.5 | Targets: Rs 49-53 | Return: 11-20 percent

विनय रजानी ने कहा कि बढ़ते वॉल्यूम के साथ मल्टी-वीक कंसॉलिडेशन से स्टॉक ने ब्रेकआउट दिखाया है। इसने अपने 200 डे ईएमए के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस को भी पार कर लिया है। ये रेजिस्टेंस 42 रुपये पर दिखाई दे रहा था।

वहीं डेली चार्ट पर इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स मजबूती दिखा रहे हैं। लिहाजा इसमें 40.5 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 49-53 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 2 से 3 हफ्तों में 11-20 प्रतिशत के रिटर्न मिल सकते हैं।

PCBL: Buy | LTP: Rs 129.65 | Stop-Loss: Rs 118 | Targets: Rs 144-153 | Return: 11-18 percent

डेली चार्ट पर शेयर हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। स्टॉक को सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर मौजूद है। इससे ये ऑल टाइम फ्रेम में तेजी के रुझान को दर्शा रहा है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

इस समय यह 135 रुपये से ऊपर का नया ऑल टाइम हाई लगाने की कगार पर है। इसलिए इसमें 118 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 144-153 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 2 से 3 हफ्तों में 11-18 प्रतिशत के रिटर्न मिल सकते हैं।

SJVN: Buy | LTP: Rs 29.95 | Stop-Loss: Rs 28 | Targets: Rs 34-37 | Return: 13-23 percent

विनय ने कहा कि इस स्टॉक ने पिछले 7 हफ्तों से चल रहे नैरो कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट दिखाया है। वॉल्यूम में उछाल के साथ इसमें प्राइस ब्रेकआउट भी हुआ है।

पीएसयू सेक्टर पिछले दो महीनों से आउटपरफॉर्म कर रहा है और इसके आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। स्टॉक को अपने 50 डे ईएमए 28 रुपये के ऑड लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। डेली और वीकली चार्ट पर इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स सेटअप बुलिश नजर आ रहे हैं।

विनय रजानी के मुताबिक इसमें 28 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 34-37 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 2 से 3 हफ्तों में 13-23 प्रतिशत के रिटर्न मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।