आज बाजार में खरीदारी का जोश लौटता हुआ नजर आया है। निफ्टी 17500 के करीब कारोबार कर रहा है जबकि बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स OUTPERFORM कर रहे हैं। बाजार में बैंक, NBFCs के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा ऑटो शेयरों की फर्राटा रफ्तार भी नजर आ रही है। वहीं रियल एस्टेट, सीमेंट के स्टॉक्स में भी रौनक देखने को मिल रही है।
