Vidnyan Sawant,GEPL Capital
Vidnyan Sawant,GEPL Capital
पिछले 2 हफ्तों में हमें निफ्टी में 15671 के निचले स्तरों से करीब 1700 अंकों की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 दिनों से निफ्टी 17000 के ऊपर बना हुआ है। ये निफ्टी में शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए निगेटिव से पॉजिटिव की ओर ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। पिछले कुछ दिनों से निफ्टी अपने 200-Day SMA (17,029) के ऊपर टिका हुआ है। जो इसमें मजबूती बने रहने का संकेत है। निफ्टी डेली चार्ट पर पिछले 5 दिनों से 17000– 17490 की रेंज में चक्कर लगा रहा है। ये शॉर्ट टर्म में आने वाले रिबाउंड की ओर इशारा है।
दूसरे टेक्निकल इंडीकेटरों पर नजर डालें तो डेली चार्ट पर RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 55 के आसपास घूम रहा है जो न्यूट्रल मोमेंटम का लक्षण है। निफ्टी के लिए 17,490 और 17,795 पर इमाडिएट रजिस्टेंस है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 17,000 पर पहला फिर उसके बाद 16,830 और 16,555 पर अगले सपोर्ट हैं।
Nifty इस समय साइडवेज मोड में नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में निफ्टी 17000–17490 की रेंज में कारोबार करता दिखेगा। 17,000 के स्तर पर इसे मजबूत सपोर्ट है। अगर नीचे की तरफ 17,000 का स्तर टूटता है तो फिर इसमें 16830 और 16555 का स्तर मुमकिन है।
आज की 3 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
Cummins India: Buy | LTP: Rs 1,094 |इस स्टॉक में 1015 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1326 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इसमें 21 फीसदी की रिटर्न मुमकिन है।
Trent: Buy | LTP: Rs 1,277 |ट्रेंट में 1210 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1503 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इसमें 18 फीसदी की रिटर्न मुमकिन है।
Tata Power: Buy | LTP: Rs 239.50 |टाटा पावर में 200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 295 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इसमें 23 फीसदी की रिटर्न मुमकिन है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।