Get App

Hot Stocks:17000-17800 के दायरे में घूमता रहेगा निफ्टी, जानिए शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए कहां लगाएं दांव

निफ्टी 17,000-17,800 के दायरे में साइडवेज मूव करता रहेगा। इस रेंज के किसी भी तरफ कोई ब्रेक मिलने पर ही निफ्टी की दिशा साफ होगी.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2022 पर 10:04 AM
Hot Stocks:17000-17800 के दायरे में घूमता रहेगा निफ्टी, जानिए शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए कहां लगाएं दांव
Bajaj Finserv लॉग-टर्म चार्ट पर बजाज फिनसर्व में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। हाल के करेक्शन के बाद इस स्टॉक ने सपोर्ट लिया और इस में बाउंसबैक दिखा.

MALAY THAKKAR,GEPL Capital.

इस हफ्ते के दौरान निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली है और इसे 8 वीक का नया हाई बनाने के लिए 17,490 का स्विंग हाई तोड़ दिया है। निफ्टी 200-डे एसएमए (17,069) और 20-वीक एसएमए (17,261) के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। वीकली चार्ट पर आरएसआई इंडीकेटर 50 के निशान के आसपास चक्कर लगा रहा है जो एक तरह का न्यूट्रल सिगनल है। निफ्टी के लिए 17,640 पर पहला रजिस्टेंस दिख रहा है उसके बाद 17,790 पर बड़ा रजिस्टेंस है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 17,340 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17,000 का लेवल निफ्टी के लिए मनोवैज्ञानिक तौर पर काफी अहम है।

हमें लगता है कि निफ्टी 17,000-17,800 के दायरे में साइडवेज मूव करता रहेगा। इस रेंज के किसी भी तरफ कोई ब्रेक मिलने पर ही निफ्टी की दिशा साफ होगी। ऐसे में हम आपको ऐसे 3 स्टॉक बता रहे हैं जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई हो सकती है। आइए डालतें है इन पर एक नजर।

Intellect Design Arena: Buy | LTP: Rs 945.75 | इस स्टॉक में तेजी के संकेत बने हुए हैं। ऐसे लगता है कि जल्द ही ये स्टॉक 1,040 रुपए का पहला लक्ष्य और 1,160 का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकता है। जिसको देखते हुए इस स्टॉक में 840 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह। 2-3 हफ्तों में ही ये शेयर 22 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें