Hot Stocks: बाजार में जोरदार बाउंस बैक मुमकिन, शॉर्ट में जोरदार कमाई के लिए इन 2 शेयरों पर रहे नजर

चूंकी निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश हरामी कैंडलिस्टिक पैटर्न बना लिया है इस लिए वर्तमान लेवल से इसमें एका एक किसी बाउंसबैंक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
आईसीआईसीआई लोम्बॉर्ड में 1,340 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ और 1,486 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

रोहन पाटिल, बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो

19 अप्रैल की बिकवाली के बाद निफ्टी में 20 अप्रैल को गैप अप ओपनिंग देखने को मिली और ये पूरे दिन 17,050 के ऊपर बना रहा। इसमें 1 फीसदी की तेजी के दायरे में कारोबार होता रहा। बेंचमार्क इंडेक्स अपने पिछले दिन के कैंडल रेंज को बीच कारोबार करता रहा और इसने डेली टाइम फ्रेम पर एक बुलिश हरामी कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया और कारोबार के अंत में लगभग 1 फीसदी की बढ़त के साथ 17,100 के ऊपर बंद हुआ।

लेकिन कल के कारोबार में निफ्टी 18 अप्रैल की गैप डाउन ओपनिंग के बाद अपने 21, 50 और 100 डे ईएमए (17,355, 17,279, 17,237) के नीचे बंद हुआ। निफ्टी इन स्तरों के नीचे ही बना हुआ है जो इसमें निगेटिव ट्रेंड बने रहने की ओर संकेत कर रहा है।


Adani Wilmar ने ढाई महीने में तिगुना किया इनवेस्टर्स का पैसा, अब क्या हो रणनीति?

चूंकी निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश हरामी कैंडलिस्टिक पैटर्न बना लिया है इस लिए वर्तमान लेवल से इसमें एका एक किसी बाउंसबैंक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। निफ्टी के लिए 16,950 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 17,400 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

आज की 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

ICICI Lombard General Insurance Company: Buy |आईसीआईसीआई लोम्बॉर्ड में 1,340 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ और 1,486 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Hindustan Unilever: Buy | LTP: Rs 2,165 |हिन्दुस्तान यूनीलीवर में 2,078 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ और 2,305 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 6.50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।