Get App

Hot Stocks: बाजार में जोरदार बाउंस बैक मुमकिन, शॉर्ट में जोरदार कमाई के लिए इन 2 शेयरों पर रहे नजर

चूंकी निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश हरामी कैंडलिस्टिक पैटर्न बना लिया है इस लिए वर्तमान लेवल से इसमें एका एक किसी बाउंसबैंक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 1:55 PM
Hot Stocks: बाजार में जोरदार बाउंस बैक मुमकिन, शॉर्ट में जोरदार कमाई के लिए इन 2 शेयरों पर रहे नजर
आईसीआईसीआई लोम्बॉर्ड में 1,340 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ और 1,486 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

रोहन पाटिल, बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो

19 अप्रैल की बिकवाली के बाद निफ्टी में 20 अप्रैल को गैप अप ओपनिंग देखने को मिली और ये पूरे दिन 17,050 के ऊपर बना रहा। इसमें 1 फीसदी की तेजी के दायरे में कारोबार होता रहा। बेंचमार्क इंडेक्स अपने पिछले दिन के कैंडल रेंज को बीच कारोबार करता रहा और इसने डेली टाइम फ्रेम पर एक बुलिश हरामी कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया और कारोबार के अंत में लगभग 1 फीसदी की बढ़त के साथ 17,100 के ऊपर बंद हुआ।

लेकिन कल के कारोबार में निफ्टी 18 अप्रैल की गैप डाउन ओपनिंग के बाद अपने 21, 50 और 100 डे ईएमए (17,355, 17,279, 17,237) के नीचे बंद हुआ। निफ्टी इन स्तरों के नीचे ही बना हुआ है जो इसमें निगेटिव ट्रेंड बने रहने की ओर संकेत कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें