Get App

Hot Stocks |अभी नहीं बीता बाजार का बुरा दौर, बहुत आक्रामक होकर न लें पोजीशन, शॉर्ट टर्म में इन स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2022 पर 9:38 AM
Hot Stocks |अभी नहीं बीता बाजार का बुरा दौर, बहुत आक्रामक होकर न लें पोजीशन, शॉर्ट टर्म में इन स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई
17450-17500 के आसपास निफ्टी को कुछ रजिस्टेंस का सामान करना पड़ सकता है। अगर निफ्टी को तेजी दिखानी है तो उसको मजबूती के साथ इन स्तरों को पार करना होगा

समीत चव्हाण, एंजेल ब्रोकिंग

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही पिछले हफ्ते हमें बाजार में भारी गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। पूर्वी यूरोप के संकट के चलते पूरी दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली देखने को मिली। भारतीय बाजारों ने भी इस ग्लोबल कमजोरी में हिस्सेदारी की। इस प्रक्रिया में निफ्टी 14 फरवरी को 3 फीसदी की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट के साथ 16,800 के अहम सपोर्ट को छूता नजर आया। इस तरह की स्थितियों में बाजार में काफी जोखिम नजर आ रहा है। इस समय रूस-यूक्रेन के तनाव से संबंधित कोई भी अहम खबर बड़ा उटलफेर कर सकती है।

इसी तरह पिछले हफ्ते के दूसरे कारोबार दिन रूस-यूक्रेन के तनाव के कुछ घटने के संकेत मिलते ही बाजार में V आकार वाली रिकवरी देखने को मिली और पिछले दिन के अधिकांश गिरावट की रिकवरी होती दिखी। हफ्ते को बाकी दिनों में इंडेक्स लगभग सपाट रहा और हफ्ते की बंदी हल्की गिरावट के साथ हुई।

अगर हम पिछले हफ्ते की बाजार की चाल पर नजर डालें तो देखने को मिलता है कि इस हफ्ते कोई बड़ा प्राइस एक्शन नहीं रहा। लेकिन अगर हम गहराई से देखें तो साफ होता है कि पिछले हफ्ता बाजार के लिए ड्रामे से भरा हुआ भारी तौर पर वोलेटाइल रहा। हालांकि वीकली क्लोजिंग बेसिस पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुई और हम 17000 के ऊपर बनें हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें