Get App

Hot Stocks : बाजार में और तेजी आने की उम्मीद, अगले 2-3 हफ्तों में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

टीटागढ़ वैगन में 120 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 148 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये स्टॉक 14 फीसदी रिटर्न दे सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 11:04 PM
Hot Stocks : बाजार में और तेजी आने की उम्मीद, अगले 2-3 हफ्तों में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर
एडोर वेल्डिंग में 715 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 914 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये स्टॉक 15 फीसदी रिटर्न दे सकता है

एक पुल बैक के बाद निफ्टी में इस हफ्ते तेजी बनी हुई है। कल के कारोबार में निफ्टी 16,275 के अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। इससे बाजार में आगे और तेजी आने की संभावना बनी हुई है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16500-16600 पर पहला लक्ष्य देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16050 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।

मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)भी 60 के ऊपर चला गया है। इससे भी बुल्स को जोश में इजाफा हो रहा है। Bank Nifty भी आउटपरफार्म कर रहा है। ये 35500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। वहीं, नीचे की तरफ 35500-35250 के जोन में इसमें मजबूत डिमांड दिख रही है।

HUL का मुनाफा और आय दोनों बढ़ी, अब जानिये ब्रोकरेज फर्मों की इस एफएमसीजी स्टॉक पर निवेश राय

ग्लोबल संकेत अब बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका तय करेंगे। भारतीय बाजार के लिए नतीजों का मौसम भी अहम है। इसके अलावा बजार की नजर अब कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और FIIs के ऐक्शन पर भी रहेगी। अगर हम डेरीवेटिव्स आंकड़ों पर नजर डालें तो इंडेक्स फ्यूचर्स में FIIs का लॉन्ग एक्सपोजर अभी भी 20 फीसदी के नीचे है। ऐसे में शॉर्ट कवरिंग रैली की संभावना बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें