Sameet Chavan, ANGEL ONE

Sameet Chavan, ANGEL ONE
15 जुलाई को बाजार 16,000 को मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होते हुए अच्छे संकेत देकर बंद हुआ। पिछले हफ्ते की शुरुआत में ग्लोबल संकेत भी मजबूत रहे थे। 22 जुलाई को हफ्ते की बंदी बढ़ के साथ खुशनुमा महौल में हुई। बीते हफ्ते निफ्टी 16350 –16430 का रजिस्टेंस तोड़ता दिखा जो बाजार भागीदारों के सेंटीमेंट में सुधार का संकेत है। इसके बाद इसमें और तेजी आई और अंत में बाजार साप्ताहिक आधार पर 4 फीसदी की बढ़त के साथ 16700 के ऊपर बंद हुआ।
पिछले तीन महीनें पूरी दुनिया के फाइनेंशियल मार्केट के लिए दबाव भरे रहे हैं। लेकिन बीते हफ्ते में तमाम मैक्रो इकोनॉमिक मोर्चों पर तेज सुधार आता दिखा है। इसके चलते मार्केट सेंटीमेंट पर सकारात्मक असर पड़ा है। अब आगे के लिए निफ्टी को 16360 –16490 पर सपोर्ट दिख रहा है। इस सपोर्ट की तरफ आने वाली किसी भी गिरावट में खरीदारी दिखने की संभावना है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16,793 पर रजिस्टेंस है। निफ्टी जल्द ही हमें इसको पार करता दिख सकता है। इसके बाद निफ्टी हमें 16900 –17050 की तरफ जाता नजर आएगा।
इस समय ट्रेडर्स के लिए index स्पेसिफिक रवैये की जगह स्टॉक स्पेसिफिक रवैया अपनाना ज्यादा बेहतर होगा। ऐसे आने वाले कारोबारी सत्रों में चुनिंदा स्टॉक्स पर दांव लगानें की रणनीति ज्यादा कारगर होगी।
आज की दो शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Rain Industries: Buy | LTP: Rs 161.60 | रेन इंडस्ट्रीज में 154.4 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 175 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इसमें 8 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।
Balaji Amines: Buy | LTP: Rs 3,319.60 | बालाजी एमाइंस में 3212 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3455 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इसमें 4 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।