Get App

Hot Stocks:बाजार में मजबूती संकेत कायम, आज की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

शैले होटल्स में 275 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 350 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इसमें 15 फीसदी की रिटर्न मिल सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 9:28 AM
Hot Stocks:बाजार में मजबूती संकेत कायम, आज की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
इंटेलेक्ट डिजाइन में 750 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ,950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इसमें 16 फीसदी की रिटर्न मिल सकता है.

SANTOSH MEENA, Swastika Investmart

Market outlook:100-DMA से पुलबैक के बाद निफ्टी ने अपने 200-DMA के आसपास टिके रहने में कामयाब रहा और 22 मार्च को इसमें एक स्मार्ट रैली देखने को मिली। अब 17,360 रके स्तर पर स्थित 100-DMA के ब्रेक आउट की बड़ी संभावना दिख रही है। अगर निफ्टी इसके ऊपर जाता है तो फिर इसमें हमें 17,490-17,800 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ 17,000 का स्तर निफ्टी के लिए नियर टर्म बेस बन चुका है। वहीं, 16,800 निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल है।

बैंक निफ्टी भी पुल बैक के बाद 20-DMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा और अच्छा बाउंस बैक दिखाया। 36,600-37,000 पर इसके लिए अच्छी सप्लाई दिख रही है। अगर बैंक निफ्टी इसके ऊपर जाता है तो फिर इसमें 38,000- 39,000 की तरफ शॉर्ट कवरिंग रैली देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ इसके लिए 35,500 पर नियर टर्म बेस है। वहीं, 35,000 पर बड़ा सपोर्ट है। भारतीय बाजार तुलनात्मक रुप से मजबूत है अगर ग्लोबल बाजारों से हल्का सपोर्ट भी मिल जाता है तो फिर इसमें तेजी जारी रह सकती है।

आज के 3 बॉय कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें