Hot Stocks:आज के तीन दमदार 'Buy'कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में मिल सकता है 26% तक रिटर्न

सुप्रीम इंडस्ट्रीज में 1,870 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2465 रूपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement
क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर में 370 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 512 रूपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

Vidnyan Sawant,GEPL Capital

कल यानी 24 फरवरी के कारोबार में निफ्टी ने 16,400 पर स्थित अपने अहम सपोर्ट को तोड़ दिया और इसके नीचे बंद हुआ। ये बाजार में निगेटिव सेंटीमेंट कायम रहने का संकेत है। मंथली चार्ट पर निफ्टी मार्च 2020 के बाद पहली बार अपने 6 महीनें के निचले स्तर के कारीब टिका नजर आ रहा है। डेली चार्ट पर निफ्टी जुलाई 2020 के बाद पहली बार अपने 200-day SMA (16,894)के नीचे गया है। निफ्टी के लिए 16,400 और 16,894 पर रजिस्टेंस है। उसके बाद 17,220 और 17,490 पर अगले रजिस्टेंस हैं। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,834 (अगस्त 2021 लो) और उसके बाद 15,450 पर अहम सोपर्ट है।

इंडेक्स शॉर्ट और मीडियम टर्म नजरिए से डाउन ट्रेंड में नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि निफ्टी आने वाले दिनों में 15,834 – 15,450 का स्तर छू सकता है। इसके लिए 16,400 –16,894 पर मजबूत रजिस्टेंस दिख रहा है।


यहां हम 2-3 हफ्ते के नजरिए से 3 कॉल दे रहे हैं जिनमें इस अवधि में 26 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Crompton Greaves Consumer Electrical: Buy | LTP: Rs 405.50 |क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर में 370 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 512 रूपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

United Spirits: Buy | LTP: Rs 844.55 |यूनाइटेड स्प्रिट में 790 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1,020 रूपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Supreme Industries: Buy | LTP: Rs 2,040.15 |सुप्रीम इंडस्ट्रीज में 1,870 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2465 रूपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।