एमएंडएम फाइनेंशियल (M&M FINANCIAL) ने अनुमान से अच्छे नतीजे जारी किये हैं। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 894 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 431 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 274.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के लिए कंपनी की ब्याज आय 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1580 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 1473 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में कंपनी की ब्याज आय 1383.5 करोड़ रुपये रही थी।
जानते हैं नतीजों के बाद इस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेस का नजरिया
BROKERAGES ON M&M FINANCIAL
CLSA की M&M FINANCIAL पर राय
CLSA ने M&M FINANCIAL पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 240 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY22 के लिए मुनाफे के अनुमान में 42 प्रतिशत की कमी रही है। इसलिए FY23 के लिए इन्होंने इसका अनुमान 2% घटाया है और FY24 के लिए 6% घटाया है।
CITI की M&M FINANCIAL पर राय
CITI ने M&M FINANCIAL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 210 रुपये से घटाकर 190 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि डेली टैगिंग के तहत इसका एनपीए अधिक रहा है। सिटी ने FY22 के लिए इसके मुनाफे का अनुमान 65 प्रतिशत घटाया है।
MACQUARIE की M&M FINANCIAL पर राय
MACQUARIE ने M&M FINANCIAL पर न्यूट्रल रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि RBI के नए NPL नियमों का दूसरों के मुकाबले इस कंपनी पर ज्यादा असर दिखाई दिया है।