Get App

HUL, Britannia जैसे शेयरों को लगे पंख, क्रूड पाम ऑयल की कीमत में गिरावट से मिला बूस्टर डोज

ब्रोकरेज फर्म Edelweiss Securities का कहना है कि पाम ऑयल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए हम काफी खुश है। लेकिन इस गिरावट के टीके रहने की काफी जरुरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 11:48 AM
HUL, Britannia जैसे शेयरों को लगे पंख,  क्रूड पाम ऑयल की कीमत में गिरावट से मिला बूस्टर डोज
इंडोनेशिया से पाम ऑयल का एक्सपोर्ट फिर से शुरु होने और ग्लोबल डिमांड से जुड़ी चिंता घटने के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से क्रूड पाम ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है।

ग्लोबल बाजार में क्रूड पाम ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है । इसका पॉजिटिव असर Hindustan Unilever, Godrej Consumer Products और Britannia Industries जैसे एफएमसीजी कंपनियों को मिलता नजर आ रहा हैं। आज के कारोबार में इन शेयरों में जोरदार तेजी आई हैं।

इंडोनेशिया से पाम ऑयल का एक्सपोर्ट फिर से शुरु होने और ग्लोबल डिमांड से जुड़ी चिंता घटने के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से क्रूड पाम ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। इंटरनेशनल एक्सचेजों पर क्रूड पाम ऑयल फ्यूचर्स में कुछ हफ्तों के दौरान हमें 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

Hindu BusinessLine की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में भारी इंवेट्री और भारत और पाकिस्तान जैसे उपभोक्ताओं द्वारा इंपोर्ट में देरी किए जाने की वजह से पाम ऑयल की कीमतें वर्तमान में अपने 6 महीने के निचले स्तर पर नजर आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें