Get App

Eicher Motors पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने जताया भरोसा, जानिए क्या है वजह

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी के वॉल्यूम में अच्छी मजबूती की संभावना है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने Eicher Motors को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 4,170 रुपये का लक्ष्य दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2022 पर 9:17 AM
Eicher Motors पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने जताया भरोसा, जानिए क्या है वजह
कंपनी ने 650 cc के सेगमेंट में नई लॉन्चिंग करके इंटरनेशनल मार्केट में भी मिड वेट सेगमेंट में अच्छी पहचान बना ली है।

घरेलू ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्टर (ICICI Direct) दिग्गज ऑटो कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors ) पर बुलिश नजर आ रही है। 09 सितंबर 2022 को जारी अपने रिसर्ज रिपोर्ट में आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा है कि आयशर मोटर्स 250 CC से ज्यादा की प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट की मार्केट लीडर है। इस सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 85 फीसदी से ज्यादा है। इस सेगमेंट में Royal Enfield (RE) ब्रांड के तमाम ब्राडों का दबदबा है।

कंपनी ने 650 cc के सेगमेंट में नई लॉन्चिंग करके इंटरनेशनल मार्केट में भी मिड वेट सेगमेंट में अच्छी पहचान बना ली है। Volvo, VECV जैसे कंपनियों के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाकर कंपनियों के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी के वॉल्यूम में अच्छी मजबूती की संभावना है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने Eicher Motors को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 4,170 रुपये का लक्ष्य दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें