Dealing Rooms: इस इंश्योरेंस और PSU शेयर में निवेश से मिलेगा मोटा मुनाफा, क्या आपने किया है निवेश?

डीलर्स का कहना है कि इस इंश्योरेंस स्टॉक में जल्द ही ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है और इस स्टॉक में 1200-1210 रुपये के लेवल्स देखने को मिलेंगे

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 9:22 PM
Story continues below Advertisement
डीलर्स ने कहा कि इस समय क्रूड ऑइल 6 महीने के लो पर ट्रेड कर रहा है और HPCL में घरेलू फंड्स द्वारा खरीदारी देखी जा रही है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


ICICI Lombard

डीलिंग रूम्स में आज एक स्टॉक में शॉर्ट और दूसरे में खरीदारी की राय अपने क्लाइंट्स को दी गई है। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने इंश्योरेंस स्टॉक ICICI Lombard में बिकवाली करने की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें डीलर्स की पोजीशनल शॉर्ट की राय है। उनका कहना है कि जल्द ही इसमें ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 1200-1210 रुपये के लेवल्स देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज 8% का ओपन इंटरेस्ट और फ्रेश शॉर्ट देखने को मिला है।

MMTC 7% फिसला और STC 5% लुढ़का, दोनों स्टॉक्स में जोरदार गिरावट की क्या रही वजह ?

HPCL

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलिंग रूम्स ने आज पीएसयू स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी है। यतिन ने कहा कि आज एचपीसीएल के स्टॉक डीलर्स ने खरीदारी की राय दी है। इसमें घरेलू फंड्स द्वारा खरीदारी देखी जा रही है। डीलर्स का कहना है कि इस समय क्रूड ऑइल 6 महीने के लो पर ट्रेड कर रहा है। ये OMCs के लिए राहत की बात है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 270-280 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। आज इस शेयर में 7% का ओपन इंटरेस्ट और फ्रेश लॉन्ग बनते दिखे हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।