Get App

इस मल्टीबैगर स्टॉक में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की भी है खरीदारी की सलाह, बोनस शेयर भी जारी करने का किया एलान

घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने Easy Trip Planners पर अपना एक नोट जारी किया है जिसमें इसने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 335 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 1:12 PM
इस मल्टीबैगर स्टॉक में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की भी है खरीदारी की सलाह, बोनस शेयर भी जारी करने का किया एलान
EasyMyTrip के शेयरों ने मार्च 2021 में लिस्ट होने के बाद अब तक मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Easy Trip Planners ने 12 जनवरी 2022 को बोनस शेयर जारी करने का एलान किया था। कंपनी ने कहा था कि इस बोनस शेयर के लिए 2 मार्च रिकॉर्ड डेट होगी। इस लिहाज 28 फरवरी 2022 बोनस शेयर की एक्स डेट थी क्योंकि 1 मार्च को बाजार बंद था। कंपनी ने कहा है कि यह बोनस शेयर 1:1 में जारी किए जाएंगे।

इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने Easy Trip Planners पर अपना एक नोट जारी किया है जिसमें इसने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 335 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का कहना है कि अगले 5 सालों में भारत में ऑनलाइन ट्रैवल मार्केट दोगुना होने की संभावना है जो कि कंपनी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और इसके कारोबार में भी बढ़त देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े- DB Realty के शेयरों ने हिट किया अपरसर्किट, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत ने दिखाया अपना असर

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस नोट में आगे कहा कि अब एयरलाइंस को अपनी पूरी क्षमता के साथ प्लान भरने की अनुमति मिल चुकी है। उम्मीद है कि इकोनॉमी में सुधार के साथ ही कंपनी के आय और मुनाफे में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आगे कंपनी के इंटरनेशनल एयर, होटल और बस बुकिंग जैसे कारोबार में अगले 3-4 सालों में जोरदार बढ़त देखने को मिलेगी। यह काफी हाई मार्जिन वाले बिजनेस है लेकिन वर्तमान में देश में इनका प्रसार 20 फीसदी के निचले स्तर पर है। आगे लोगों में ऑनलाइन बुकिंग के प्रति रूझान और जागरुकता बढ़ने के साथ ही इन कारोबार में और तेजी दिखने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें