Rakesh Jhunjhunwala portfolio:पिछले तीन महीनों में मेटल स्पेस में अच्छा रिट्रेसमेंट देखने को मिला है। 100 days EMA के पास बने बेस से अब इस सेक्टर में फिर से तेजी आती दिख रही है। ब्रोकरेज हाउस ICICI Securities ने मेटल स्पेस से अपनी टॉप स्टॉक पिक के तौर पर स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) को चुना है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि आग ये स्टॉक हमें आउट परफार्म करता दिखेगा।
सेल में 200 day EMA के पास के सपोर्ट से फिर से तेजी आती दिखी है। अभी ये शेयर 100-105 के मल्टीईयर ब्रेक आउट के आसपास कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। जो इस स्ट़ॉक में आगे और तेजी की तैयारी जैसा दिख रहा है। इस स्तर के आसपास इस स्टॉक में एंट्री का अच्छा मौका दिख रहा है।
ICICI Securities की राय है कि SAIL में 109-112 रुपए के रेंज में 121 रुपए के लक्ष्य के साथ 104.5 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। ये लक्ष्य 30 की अवधि में देखनें को मिल सकता है।
SAIL भारत की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी 5 इंटीग्रेटेड इकाइयों और 3 स्पेशल स्टील प्लांट्स में ऑयरन और स्टील का उत्पादन करती है। इसके अलावा कंपनी स्टील के कई प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज का उत्पादन और बिक्री करती है।
SAIL के बीएसई शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक सितंबर 2021 तिमाही में कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 7,25,00,000 शेयर यानी 1.76% थी। April-June तिमाही की तुलना में सितंबर तिमाही में कंपनी में बिगबुल की हिस्सेदारी 1.39% बढ़ी है।