Get App

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और अन्य तीन बैंकर्स सरकार की HZL में हिस्सेदारी बिक्री का करेंगे प्रबंधन

रिपोर्ट के मुताबिक चुने गए पांच बैंकरों में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, एचडीएफसी बैंक और आईआईएफएल सिक्योरिटीज शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 12:04 PM
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और अन्य तीन बैंकर्स सरकार की HZL में हिस्सेदारी बिक्री का करेंगे प्रबंधन
वर्तमान में Vedanta की एचजेडएल में 64.92 प्रतिशत हिस्सेदारी है और सरकार की 29.53 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि केवल 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी आम लोगों के पास है

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स को हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Ltd) में सरकार की 29.53 प्रतिशत बची हिस्सेदारी की बिक्री का प्रबंधन करने के लिए चुना गया है। इस काम के लिए पांच निवेश इनवेस्टमेंट बैंकरों को चुना गया है जिसमें ये तीनों भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है।

अधिकारी ने ये भी कहा कि इसके अलावा एचडीएफसी बैंक और आईआईएफएल सिक्योरिटीज भी निवेश बैंकर के रूप में कार्य करेंगे। ये सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। ये भी शेयर बिक्री के प्रस्तावों को हैंडल करेंगे।

बता दें कि 12 अगस्त को 6 मर्चेंट बैंकरों ने सरकारी अधिकारियों के सामने प्रजेंटेशन दिया था।

अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि चुने गए पांच बैंकरों में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, एचडीएफसी बैंक और आईआईएफएल सिक्योरिटीज शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें