ICICI Securities में मार्च तिमाही के नतीजों के बाद 6% की गिरावट, जानिए क्या अभी भी है ब्रोकरेज का भरोसा कायम

इस शेयर ने 13 अक्टूबर 2021 को 895.60 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 22 अप्रैल 2021 को इसने 432.15 रुपये का 52 वीक लो छुआ था

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
वर्तमान में यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 34.9 फीसदी नीचे नजर आ रहा है जबकि 52 वीक लो से 34.91 फीसद ऊपर नजर आ रहा है

21 अप्रैल यानी आज के कारोबार में इंट्राडे में ICICI Securities के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि कंपनी ने कल मार्च तिमाही के अपने नतीजे जारी किए थे। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा सालाना आधार पर 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 340.29 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं इसी अवधि में कंपनी की कंसोलिडेटड आय सालाना आधार पर 20.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 892.30 करोड़ रुपये पर रही है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 12.75 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही इस साल के कंपनी के कुल डिविडेंड का एलान 24 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है जबकि वित्त वर्ष 2021 में पूरे साल के लिए कंपनी ने 21.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया था।

आइए जानते हैं स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की राय


CLSA

ब्रोकरेज हाउस CLSA ने ICICI Securities पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 750 रुपये स घटाकर 720 रुपये कर दिया है। सीएलएसए का कहना है कि कंपनी का प्रदर्शन सुस्त रहा है और चौथी तिमाही में कंपनी के ब्रोकरेज वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिली है।

CLSA ने वित्त वर्ष 2023-25 के लिए कंपनी का कॉस्ट-टू इनकम रेशियो +51 फीसदी कर दिया है और वित्त वर्ष 23-24 के अनुमान में कटौती कर दी है।

Motilal Oswal

मोतीलाल ओसवाल ने ICICI Securities पर जारी अपने नोट में कहा है डिजिटल ऑर्गेनिक सोर्सिंग के चलते पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान ICICI Securities के क्लाइंट एडिशन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कंपनी के ब्रोकिंग बिजनेस के बाजार हिस्सेदारी में उतनी अच्छी बढोतरी देखने को नहीं मिली है।

NEO plan जैसे कदमों के उठाए जाने से कंपनी के प्रबंधन को आगे ब्रोकिंग बिजनेस में ग्रोथ आने की उम्मीद है। आगे कंपनी के इश्यूर सर्विस में भी कमजोरी के संकेत हैं। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक में Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट संशोधित करके 780 रुपये प्रति शेयर कर दिया है जो कि वर्तमान लेवल से 24 फीसदी ऊपर है।

Hot Stocks:बाजार में जोरदार बाउंस बैक मुमकिन, शॉर्ट में जोरदार कमाई के लिए इन 2 शेयरों पर रहे नजर

फिलहाल 12: 35 बजे के आसपास ICICI Securities का शेयर एनएसई पर 32.75 रुपये यानी 5.21 फीसदी की गिरावट के साथ 595.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस शेयर ने 13 अक्टूबर 2021 को 895.60 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 22 अप्रैल 2021 को इसने 432.15 रुपये का 52 वीक लो छुआ था। वर्तमान में यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 34.9 फीसदी नीचे नजर आ रहा है जबकि 52 वीक लो से 34.91 फीसद ऊपर नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।