केमिकल शेयरों पर ICICI Securities का भरोसा, जानिए किन शेयरों से हो सकती है बंपर कमाई

Gujarat Fluorochemicals स्पेशियलिटी केमिकल में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की टॉप पिक है

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 2:09 PM
Tatva Chintan Pharma Chem के प्रदर्शन पर ऑटो सेक्टर की मंदी के चलते प्रतिकूल असर देखने को मिला है। वहीं Clean Science को उसके सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई बढ़त का फायदा मिला है

ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) केमिकल शेयरों को लेकर काफी बुलिश है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्पेशियलिटी केमिकल स्टॉक Gujarat Fluorochem को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 3356 रुपये का टारगेट दिया है। इसी तरह इसने Chemplast Sanmar में 910 रुपये के लक्ष्य के लिए , EPL में 260 रुपये के लक्ष्य के लिए, Sudarshan Chemical में 683 रुपये के लक्ष्य के लिए, Tatva Chintan Pharma Chem में 3000 रुपये के लक्ष्य के लिए और Phillips Carbon Black में 47 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

वहीं दूसरी तरफ इसने SRF और Clean Science की रेटिंग ' रिड्यूस ' करते हुए इनके लिए 2,141 रुपये और 2,110 रुपये का लक्ष्य दिया है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Galaxy Surfactants और Rossari Biotech को होल्ड रेटिंग देते हुए इनके लिए 2,710 रुपये और 1,047 रुपये का लक्ष्य दिया है। जबकि ब्रोकरेज हाउस की Navin Fluorine में बिकवाली की सलाह है इसके लिए टारगेट 3550 रुपये का दिया गया है।


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने केमिकल स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि इस साल अब तक 64 फीसदी रिटर्न दे चुके Rossari Biotech को अधिग्रहणों से फायदा होगा। वहीं Tatva Chintan Pharma Chem के प्रदर्शन पर ऑटो सेक्टर की मंदी के चलते प्रतिकूल असर देखने को मिला है। वहीं Clean Science को उसके सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई बढ़त का फायदा मिला है। इस नोट में आगे कहा गया है कि Galaxy Surfactants के वॉल्यूम पर आगे दबाव देखने को मिल सकता है लेकिन इसकी एबिटडा 16 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ सकती है।

आत्मसंतुष्टि का भाव वर्तमान बाजार में निवेशकों के लिए सबसे बड़ा जोखिम- नीलेश शाह

वहीं Chemplast के वॉल्यूम के मजबूत स्तरों पर रहने की संभावना है जबकि EPL और Sudarshan को लागत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। Gujarat Fluorochemicals स्पेशियलिटी केमिकल में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की टॉप पिक है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।