आईसीआईसीआई सिक्योरिटी के पसंदीदा 8 स्टॉक्स, जिनमें 3 महीने में मिल सकता है जोरदार रिटर्न

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बाजार में हाल में आया गिरावट निवेशको के लिए अच्छी ग्रोथ संभावना वाली तकनीकी और फंडामेटल तौर पर मजबूत निवेश के लिए अच्छा मौका है।

अपडेटेड Mar 01, 2022 पर 12:47 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो आग निफ्टी के लिए 16200 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है।

ICICI Securities recommends these 8 stocks: घरेलू ब्रोकरेज हाउस और रिसर्च फंड आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने अपने ऐसे टेक्नो फंडा स्टॉक की सूची शेयर की है जिनमें बाजार के वर्तमान भारी उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी की जा सकती है। इस सूची में 8 स्टॉक शामिल है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बाजार में हाल में आया गिरावट निवेशको के लिए अच्छी ग्रोथ संभावना वाली तकनीकी और फंडामेटल तौर पर मजबूत निवेश के लिए अच्छा मौका है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी की इस टॉप पिक्स में की इस सूची में पहला नाम एसबीआई का है। जिसमें 545 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह दी है। इसी तरह Mindtree (लक्ष्य ₹4,148), Ambuja Cement (लक्ष्य 348 रुपये ), Balkrishna Industries (लक्ष्य: ₹2,010), Aditya Birla Fashion & Retail (लक्ष्य: ₹305).

इसी तरह Indian Energy Exchange (IEX) 232 रुपये लक्ष्य के लिए, Grindwell Norton (लक्ष्य ₹1,800) Balrampur Chini (लक्ष्य ₹445) आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का कहना है कि यह लक्ष्य 3 महीने में हासिल हो सकते है।


यह भी पढ़े- कमाल का IPO, 1.22 लाख रुपये को 11 महीने में बनाए 91 लाख रुपये, क्या आपने भी किया है निवेश?

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो आग निफ्टी के लिए 16200 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो उसमें पुलबैक की पूरी संभावना बनी हुई है। वहीं अगर निफ्टी india VIX के हल्के होने के साथ ही 16800 के ऊपर बंद होता है तो फिर बाजार 17200 की तरफ भी जाता दिख सकता है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने अपने नोट में कहा है कि टाइम वाइज इंडेक्स पर नजर डालें तो हमें देखने को मिलता है कि अप्रैल 2022 के बाद से निफ्टी में लगातार 3 हफ्तों से ज्यादा की गिरावट नहीं देखने को मिली है। वर्तमान स्थिति में निफ्टी में लगातार तीन हफ्ते से ज्यादा से गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में आने वाले हफ्ते में निफ्टी में एक टेक्निकल पुलबैक की स्थिति बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।