सिर्फ 3 दिनों में एक खिलाड़ी ने 20% और दूसरे ने 15% दिया रिटर्न, जानें किन स्टॉक्स पर टिकी है आज इनकी नजर

अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 19.45% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Mar 04, 2022 पर 11:35 AM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ पर शेयर मार्केट के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी नंबर वन में नये हफ्ते की शुरुआत का आज चौथा कारोबारी दिन है। इस हफ्ते 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते खिलाड़ी नंबर वन गेम में Nirmal Bang की स्वाति होतकर, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और IDBI Capital मिराज वोरा के बीच मुकाबला हो रहा है। इन तीनों खिलाड़ियों के मुकाबले में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन कौन जीतेगा उसका फैसला शुक्रवार को होगा। हालांकि इनकु सुझाये पिक्स पर अपनी सूझ-बूझ के साथ ट्रेड करके निवेशक भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

KHILADI DAY-3 RETURN

तीसरे दिन की समाप्ति पर स्वाती होतकर के सुझाये स्टॉक्स ने 15.12% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 19.45% का रिटर्न दिया


तीसरे दिन की समाप्ति पर मिराज वोरा के सुझाये स्टॉक्स ने 4.17% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

IDBI Capital मिराज वोरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Intellect Design Arena

मिराज ने कहा कि इस स्टॉक में 666 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 720 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 644 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Nirmal Bang की स्वाती होतकर का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sterlite Tech

स्वाती ने कहा कि इसमें 187 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 208 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 180 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY L&T Infotech

अमित ने इस स्टॉक में 6030 रुपये के स्तर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5900 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 6400 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital मिराज वोरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hindustan Aeronautics

मिराज ने कहा कि इस स्टॉक में 1374 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1500 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1350 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।