रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अगर निफ्टी 16000 के नीचे फिसलता है तो कतई न घबराएं, क्वालिटी शेयरों में खरीद से होगी मजबूत कमाई

बाजार 16000 के नीचे का करेक्शन दिखायेगा या नहीं? यह तो हमें समय ही बताएगा लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह क्वालिटी शेयरों में किस्तों में धीरे-धीरे खरीदारी का बेहतर मौका होगा.

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement
अगर निफ्टी मजबूती के साथ 16,800 –17,000 का लेवल फिर से हासिल नहीं कर लेता तब तक ट्रेडरों के लिए बाजार में चुनौती बनी रहेगी.

Sameet Chavan,Angel One

पिछले हफ्ते बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार पर पूर्वी यूरोप में जारी जियोपॉलिटिकल तनाव का असर देखने को मिला था। जिसके चलते बाजार में भारी उतार-चढ़ाव नजर आया और अगले 3 कारोबारी सत्रों में बाजार 17,000–16,800 के बीच झूलता रहा। अंतत: गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर अटैक कर दिया। उसके बाद गुरुवार का दिन भारतीय शेयर बाजार में सबसे काले दिनों में एक रहा और यह पिछले 7 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 16,200 के नीचे फिसलकर बंद हुआ।

हालांकि शुक्रवार को इसमें एक बार रिकवरी आई और यह गुरुवार की कुल गिरावट की लगभग आधी भरपाई करता नजर आया। इसके बावजूद शुक्रवार को निफ्टी करीब 3.5 फीसदी की गिरावट 16,700 के नीचे बंद हुआ।


डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर नजर डालें तो निफ्टी हमें 16900 के आसपास स्थित 200 SMA के नीचे फिसलता नजर आया है क्योंकि यह ब्रेकअवे के साथ हुआ है। ऐसे में अगर निफ्टी मजबूती के साथ 16,800 –17,000 का लेवल फिर से हासिल नहीं कर लेता तब तक ट्रेडरों के लिए बाजार में चुनौती बनी रहेगी और नियर टर्म में ऐसा तभी होगा जब रूस और यूक्रेन का तनाव घटेगा और जब तक ऐसा नहीं होता तब तक मुश्किलें कायम रहेंगी।

Bharti Airtel के शेयरों में 1 महीने में 8% की गिरावट, एक्सपर्ट्स को 30% से ज्यादा के अपसाइड की उम्मीद, जानिए क्यों

फिलहाल निफ्टी के लिए 16,400 और फिर उसके बाद 16,200 पर इमीडिएट सपोर्ट है। हालांकि यहां से स्थितियां खराब होती हैं तो निफ्टी हमें 16000 के नीचे भी जाता नजर आ सकता है। हमें इस बात पर नजर रखनी होगी कि अब आगे क्या होगा। जब तक रूस और यूक्रेन को लेकर स्थितियां साफ नहीं होती तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेशकों को सलाह होगी कि किसी एक दिन के उछाल से उत्साहित ना हो। वर्तमान स्थितियों पर नजदीकी से नजर बनाए रखें और अपनी पोजिशन हल्की रखें।

क्या बाजार 16000 के नीचे का करेक्शन दिखायेगा या नहीं? यह तो हमें समय ही बताएगा लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह क्वालिटी शेयरों में किस्तों में धीरे-धीरे खरीदारी का बेहतर मौका होगा।

आज की 2 टॉप पिक्स जिनमें इसी हफ्ते हो सकती है जोरदार कमाई

Piramal Enterprises: Buy | LTP: Rs 2,062.35 | इस स्टॉक में 1,995 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,160 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में इस हफ्ते 4.7 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Tata Motors: Sell | LTP: Rs 459.75 | इस स्टॉक में 471 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 442 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में इस हफ्ते 3.86 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।