Dealing Rooms hot stocks for today: सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं। इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलिंग रूम्स में केमिकल काउंटर पर दांव लगाया गया है। डीलर्स ने टाटा ग्रुप के टाटा केमिकल्स में बिकवाली करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है। उनका कहना है कि आज इस काउंटर में Domestic funds बिकवाली करते हुए दिखे हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक में short selling की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में पोजीशनली 1080-1100 के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। आज इस शेयर में 3.3% का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इसके साथ ही इसमें fresh shorting भी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)