Get App

Dealing Rooms में मेटल स्टॉक में 15 रुपये की अपसाइड की उम्मीद में हुई बंपर खरीदारी, केमिकल स्टॉक में हुई बिकवाली

डीलिंग रूम्स में आज एक मेटल स्टॉक में 10 से 15 की तेजी की उम्मीद में जोरदार खरीदारी हुई जबकि केमिकल स्टॉक में गिरावट की उम्मीद में बिकवाली देखने को मिली

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 02, 2022 पर 8:39 PM
Dealing Rooms में मेटल स्टॉक में 15 रुपये की अपसाइड की उम्मीद में हुई बंपर खरीदारी, केमिकल स्टॉक में हुई बिकवाली
डीलर्स का कहना है कि आज इस केमिकल काउंटर में Domestic funds बिकवाली करते हुए दिखे हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक में short selling की सलाह देते हुए कहा है कि इस स्टॉक में पोजीशनली 1080-1100 के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं

Dealing Rooms hot stocks for today: सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं। इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

HINDALCO

आज डीलिंग रूम्स में एक स्टॉक में खरीदारी की राय और दूसरे स्टॉक में बिकवाली की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स ने हिंडाल्कों के शेयर में BTST स्ट्रैटेजी यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का लगता है कि इस स्टॉक में 10 से 15 रुपये की तेजी देखने को मिल सकती है। इस स्टॉक में आज 5 लाख शेयरों का Open interest देखने को मिला है। इस काउंटर में आज fresh buying भी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें