सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में हफ्ते के दूसरे दिन Market Expert अमित सेठ, Yes Securities के अमित त्रिवेदी और wavesstrategy.com के आशीष कयाल के बीच मुकाबला होगा। इस हफ्ते इस खेल में पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
पहले दिन की अमित सेठ की टॉप कॉल PVR रही जिसने 1.8% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 3.09% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 4.29% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.58% का निगेटिव रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए दमदार स्टॉक्स
Market Expert अमित सेठ का दमदार स्टॉकः BUY India Cements
अमित सेठ ने कहा कि इसमें 209 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2254 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे।
Yes Securities के अमित त्रिवेदी का दमदार शेयरः BUY Star Cement
अमित त्रिवेदी ने इस स्टॉक में 92 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 89 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 101 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का दमदार स्टॉकः BUY RHI Magnesita
आशीष कयाल ने कहा कि इसमें 547 रुपये के स्तर पर 533 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 605 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे
Market Expert अमित सेठ का दमदार स्टॉकः BUY GUJ GAS
अमित सेठ ने कहा कि इसमें 526 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ हीइसमें 510 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का दमदार स्टॉकः BUY Century Ply
आशीष कयाल ने कहा कि इसमें 639 रुपये के स्तर पर 622 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 705 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।