खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी, 5Paisa.com के रुचित जैन और Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
KHILADI TOP CALLS DAY-2
दूसरे दिन की मेहुल कोठारी की टॉप कॉल STERLITE TECH रही जिसने 1.3% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की रुचित जैन की टॉप कॉल IPCA LAB रही जिसने 1.9% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की प्रशांत सावंत की टॉप कॉल CANARA BANK रही जिसने 4.5% का रिटर्न दिया
KHILADI DAY-2 RETURN
दूसरे दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 4% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने 0.57% का निगेटिव रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 2.69% का निगेटिव रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY JB Chem
मेहुल ने कहा कि इसमें 1823 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1750 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला शेयरः BUY Sudarshan Chem
रुचित ने इस स्टॉक में 616 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 588 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 700 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY REC
प्रशांत ने कहा कि इस स्टॉक में 141.9 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 152 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 139.5 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Suven Pharma
मेहुल ने कहा कि इसमें 548 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 610 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 530 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Antony Waste Handling
प्रशांत ने कहा कि इस स्टॉक में 333 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 357 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 328 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।