Get App

Indian IT कंपनियों को ऑनसाइट काम करने के लिए बढ़ाना पड़ सकता है कर्मचारियों का वेतन, जानिये वजह

Jefferies ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति की दर पिछले छह महीनों में 7%+ के स्तर पर पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 5:00 PM
Indian IT कंपनियों को ऑनसाइट काम करने के लिए बढ़ाना पड़ सकता है कर्मचारियों का वेतन, जानिये वजह
Jefferies के लिए भारतीय आईटी कंपनियों में से Infosys and Tech Mahindra टॉप आईटी पिक्स हैं

ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज (Global Brokerage Jefferies) के अनुसार भारतीय आईटी फर्मों (Indian IT firms) को ऑनसाइट काम के लिए उच्च वेतन वृद्धि और बढ़ती यात्रा लागत से मार्जिन की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसे आंशिक रूप से उप-ठेकेदारों के रिप्लेसमेंट से ऑफसेट किया जा सकता है। नेट बेसिस पर देखा जाये तो टॉप 5 आईटी फर्मों पर इन फैक्टर्स के कारण 70-130 बीपीएस तक मार्जिन पर प्रभाव पड़ सकता है।

जेफरीज के कहा है “पिछले छह महीनों में अमेरिकी मुद्रास्फीति की दर तेजी से से बढ़ते हुए 7%+ के स्तर पर पहुंच गई है। पहले भारतीय आईटी फर्मों के लिए ऑनसाइट वेतन मुद्रास्फीति 1.5-2% के बीच थी जो कि स्थानीय मुद्रास्फीति के स्तर के करीब थी। यदि अमेरिका में मुद्रास्फीति के स्तर में मौजूदा वृद्धि बनी रहती है, तो भारतीय आईटी फर्मों को वेतन में अच्छी खासी वृद्धि की पेशकश करनी पड़ सकती है। जेफरीज के विश्लेषण से पता चलता है कि ऑनसाइट मजदूरी मुद्रास्फीति में 1% की बढ़ोत्तरी पर 30 बीपीएस मार्जिन घट सकती है।

दूरस्थ कार्य/ऑफशोरिंग (remote work/offshoring) का चलन बढ़ने के साथ यात्रा लागत पूर्व-कोविड स्तर तक नहीं बढ़ सकती है, भले ही चलन पूर्व-कोविड और कोविड अवधि के औसत स्तर तक बढ़ जाएं, फिर भी इसकी वजह से मार्जिन 40-100 बेसिस प्वाइंट्स (बीपीएस) तक कम हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें