IndusInd Bank Q1: सरपट दौड़ा शेयर, मुनाफे में 60% के उछाल ने भरा जोश

मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 10:12 AM
विदेशी ब्रोकरेज हाउस क्रेडिट सुईस ने इस स्टॉक पर अपनी 'outperform' रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1150 रुपये का लक्ष्य दिया है।

आज के इंट्राडे कारोबार में IndusInd Bank के शेयर लगभग 5 फीसदी की तेजी दिखाता नजर आया है। गौरतलब है कि कल 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे आए है। ये नतीजे बाजार को पसंद आए । जिसके चलते आज यह शेयर उड़ान भरता नजर आ रहा है।

पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 64.4 फीसदी बढ़कर 1,603.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 974.95 करोड़ रुपये पर रहा था। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में बैंक की ब्याज आय पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 15.8 फीसदी बढ़कर 4,125.26 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 3,563.7 करोड़ रुपये पर रही थी।

बैंक की एसेट क्वालिटी पर नजर डालें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.27 फीसदी से बढ़कर 2.35 फीसदी पर आ गया है जबकि नेट एनपीए तिमाही आधार पर 0.64 फीसदी से बढ़कर 0.68 फीसदी पर रहा है ।


30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में बैंक का CASA रेशियो 43.2 फीसदी पर रहा है जो कि मार्च तिमाही में 42.8 फीसदी पर रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 42.1 फीसदी पर रहा था।

Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

आइए देखते है इस शेयर पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की राय

Credit Suisse

विदेशी ब्रोकरेज हाउस क्रेडिट सुईस ने इस स्टॉक पर अपनी 'outperform' रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1150 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Morgan Stanley

वहीं एक दूसरे ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनली ने इस स्टॉक पर अपनी 'overweight' रेटिंग बनाए रखी है और इसके लिए 1300 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य बनाए रखा है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। ब्याज दरों में बढोतरी के बावजूद कंपनी के कोर PPoP और मार्जिन में मजबूती देखने को मिली है जो पॉजिटीव संकेत है । हालांकि अनुमान से ज्यादा नए एनपीए निगेटिव फैक्टर है।

Jefferies

एक और ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने इस स्टॉक पर 'buy' रेटिंग बनाए रखते हुए 1250 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि बैंक के मुनाफे में 64 फीसदी की बढ़ोतरी, मजबूत फीस इनकम और कम क्रेडिट लागत से खुश नजर आ रहे है।

Sharekhan

एक और ब्रोकरेज हाउस शेयर खान ने भी इस स्टॉक में Buy बनाए रखते हुए इसके िए 1050 रुपये का टारगेट दिया है।

10.06 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 45.10 रुपये यानी 5.13 फीसदी की बढ़त के साथ924.40 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।