04 जुलाई यानी आज के शुरुआती कारोबार में IndusInd Bank के शेयर में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का कारोबारी प्रदर्शन मजबूत रहा है। जिसके चलते आज यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।

04 जुलाई यानी आज के शुरुआती कारोबार में IndusInd Bank के शेयर में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का कारोबारी प्रदर्शन मजबूत रहा है। जिसके चलते आज यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।
वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में IndusInd Bank के कुल डिपॉजिट में सालाना आधार पर 13 फीसदी क बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल की इसी अवधि के 2,67,630 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,03,094 करोड़ रुपये पर आ गई है। इस अवधि में बैंक के नेट एडवांस में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल के 2,10,727 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,49,541 करोड़ रुपये पर आ गई है।
वित्त वर्ष 2023 के पहले तिमाही में बैंक का CASA रेशियो में सुधार देखने को मिला है और यह पिछले साल के इसी अवधि के 42.1 फीसदी से बढ़कर 43.2 फीसदी पर आ गया है। वहीं वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में बैंक का CASA रेशियो 42.8 फीसदी पर था।
रिटेल डिपॉजिट और छोटे कारोबारियों से मिलने वाली बैंक जमा 30 जून 2022 तक 1,24,105 करोड़ रुपयेथी जो 31 मार्च 2022 तक 1,20,507 करोड़ रुपये पर थी।
घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने इंडसंइड बैंक पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1300 रुपये का टारगेट दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि बैंक के लोन ग्रोथ में लगातार मजबूत बढ़त देखने को मिल रही है। उम्मीद है कि आगे भी हमें यह ट्रेंड कायम दिखेगा जिससे बैंक के मार्जिन पर मजबूती आएगी।
10.30 बजे के आसपास IndusInd Bank का शेयर एनएसई पर 23.55 रुपये यानी 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ 831.00 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।