27 जून को पिछले हफ्ते की शुरुआत अच्छी हुई थी। बाजार को इस दिन अच्छे ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिला था। लेकिन 15,900 के आसपास खुलने के बाद बाजार अपने तेजी बरकरार रखने में कामयाब नहीं रहा। कारोबारी दिन के आखिरी आधे भाग में निफ्टी ऊपर से फिसल कर दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। इसके बावजूद निफ्टी 15800 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था।
कारोबारी हफ्ते के आगे बढ़ने को साथ ही अहम इंडेक्सों के ट्रेडिंग रेंज सिकुड़ती गई और अंत में जून सीरीज की बंदी सुस्ती के साथ हुई। पिछले शुक्रवार को नई तिमाही, नई सीरीज और नए महीने में कदम रखने को साथ ही कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार को कुछ झटके लगते दिखे। लेकिन ये इन झटकों को बर्दास्त करने में सफल रहा। कारोबारी दिन के दूसरे आधे हिस्से में आई अच्छी वी-शेप्ड रिकवरी के चलते निफ्टी फिर से 15700 का स्तर हासिल करने में सफल रहा।
हमने पहले भी कहा था कि निफ्टी के लिए 15700 का स्तर काफी अहम है। पिछले शुक्रवार को बुल्स ने न सिर्फ इस स्तर को बचाए रखा बल्कि निफ्टी इसके ऊपर बंद होने में भी कामयाब रहा। ऐसे में वर्तमान हफ्ते के लिए 15700 और उसके बाद 15500 पर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 15900 –16000 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
हम बाजार को लेकर आशावादी बने हुए हैं। अगर ग्लोबल बाजार में कोई बड़ी निगेटिव बात नहीं देखने को मिलती है तो इस हफ्ते निफ्टी 15900 – 16000 का स्तर भी पार कर सकता है। इसके लिए बैंकिंग सेक्टर को आगे बढ़ना होगा। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से बैंकिंग शेयर तेजी के मूड में आते नजर भी आ रहे हैं। इसके आलावा पिछले हफ्ते हमें ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी आती दिखी थी। ये भी बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है।
आज के दो बॉय कॉल जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Federal Bank : Buy | LTP: Rs 93.65 | फेडरल बैंक में 89.20 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 101 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
United Spirits : Buy | LTP: Rs 788.80 | यूनाइटेड स्प्रिट में 762 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 815 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 3.3 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)