Get App

Infosys के Q4 नतीजों के बाद अब इसमें क्या करें, खरीदें, बेचें या निकलें

Motilal Oswal ने कहा भले ही 4QFY22 में ग्रोथ नरम रही लेकिन डिमांड बनी रहेगी और ऑर्डर बुक में मजबूती नजर आयेगी। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 2000 रुपये तय किया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2022 पर 5:26 PM
Infosys के Q4 नतीजों के बाद अब इसमें क्या करें, खरीदें, बेचें या निकलें
IDBI Capital ने इंफोसिस में अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट बदलकर 2,020 रुपये कर दिया है।

बुधवार को बाजार बंद होने के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने मार्च 2022 में खत्म हुए चौथी तिमाही और साल के नतीजे जारी किए। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा इसी साल के तीसरे तिमाही के 5,809 करोड़ रुपये से घटकर 5,686 करोड़ रुपये पर आ गया हैं। प्रतिशत में देखें तो चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि तिमाही आधार पर मुनाफा 2 फीसदी घटा है।

इसी अवधि में कंपनी की आय तीसरी तिमाही के 31,867 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसी तरह कंपनी की आय सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़ी है। जबकि तिमाही आधार पर इसमें सिर्फ 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

चौथी तिमाही में कंपनी की डॉलर आय तीसरी तिमाही के 425 करोड़ डॉलर से बढ़कर 428 करोड़ डॉलर पर आ गई है। चौथी तिमाही में कंपनी की Constant Currency रेवेन्यू ग्रोथ 1.2 फीसदी पर रही है । वहीं इसी अवधि में Attrition Rate (नौकरी छोड़कर जाने वाले) पिछली तिमाही के 25.5 फीसदी से बढ़कर 27.7 फीसदी पर आ गई है।

आइए देखते है नतीजों के बाद इस स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेस की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें