Q4 नतीजों के पहले Infosys के शेयरों में तेजी, जेफरीज ने बनाए रखी Buy रेटिंग, जानिए वजह

जेफरीज टीसीएस की तुलना में इंफोसिस को ज्यादा पसंद कर रहा है। जेफरीज का कहना है कि इंफोसिस का ग्रोथ प्रोफाइल काफी अच्छा नजर आ रहा है

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
जेफरीज का यह भी कहना है कि ग्रोथ आउटलुक में प्रति 1 फीसदी बदलाव से कंपनी के वैल्यूएशन में 7 फीसदी का प्रभाव पड़ सकता है।

13 अप्रैल यानी आज के कारोबार में इंफोसिस में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बता दें कि आज शाम तक कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे भी आने वाले हैं। बाजार जानकारों का अनुमान है कि चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा करीब 3 फीसदी बढ़ सकता है। हालांकि इस बार नतीजे के आंकड़ों में मार्जिन पर हल्का दबाव दिख सकता है। वहीं इंफोसिस का रिजल्ट आने के पहले पिछले 7 सत्रों में ये शेयर करीब 9 फीसदी फिसला है। तिमाही आधार पर कंपनी की डॉलर रेवन्यू 2.7 फीसदी बढ़कर 436.5 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की डॉलर रेवन्यू 425 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 2.94 फीसदी बढ़कर 5980 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5809 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी की रेवन्यू 3.1 फीसदी बढ़कर 32867 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की रेवन्यू 31867 करोड़ रुपये रही थी।

अनुमान के मुताबिक कंपनी का EBIT तिमाही आधार पर बढ़कर 7653 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBIT 7484 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा कंपनी की Constant Currency रेवेन्यू ग्रोथ 3.2 फीसदी से बढ़कर 3.3 फीसदी रहने की संभावना है।


Hariom Pipe के शेयर NSE पर 51% प्रीमियम के साथ 231 रुपए पर लिस्ट हुए

क्या है ब्रोकरेज की राय

विदेशी रिसर्च हाउस जेफरीज ने Infosys पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 2135 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि बाजार की नजर कंपनी के वित्त वर्ष 2023 के ग्रोथ गाइडेंस पर लगी हुई है। वित्त वर्ष 2019 से कंपनी की ग्रोथ गाइडेंस के ऊपरी छोर से 0.3-6 फीसदी ज्यादा ही रही है। ऐसे में कम से कम 12-14 फीसदी ग्रोथ गाइडेंस की उम्मीद है।

जेफरीज का यह भी कहना है कि ग्रोथ आउटलुक में प्रति 1 फीसदी बदलाव से कंपनी के वैल्यूएशन में 7 फीसदी का प्रभाव पड़ सकता है। जेफरीज टीसीएस की तुलना में इंफोसिस को ज्यादा पसंद कर रहा है। जेफरीज का कहना है कि इंफोसिस का ग्रोथ प्रोफाइल काफी अच्छा नजर आ रहा है। इसलिए हम टीसीएस की तुलना में इंफोसिस को वरीयता दे रहे हैं।

फिलहाल 10.40 बजे के आसपास एनएसई पर इंफोसिस का शेयर 2.70 फीसदी यानी 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,739.75 के स्तर पर नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।