13 अप्रैल यानी आज के कारोबार में इंफोसिस में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बता दें कि आज शाम तक कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे भी आने वाले हैं। बाजार जानकारों का अनुमान है कि चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा करीब 3 फीसदी बढ़ सकता है। हालांकि इस बार नतीजे के आंकड़ों में मार्जिन पर हल्का दबाव दिख सकता है। वहीं इंफोसिस का रिजल्ट आने के पहले पिछले 7 सत्रों में ये शेयर करीब 9 फीसदी फिसला है। तिमाही आधार पर कंपनी की डॉलर रेवन्यू 2.7 फीसदी बढ़कर 436.5 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की डॉलर रेवन्यू 425 करोड़ डॉलर रही थी।
