IRCTC के शेयर इस साल अब तक 15% गिरे, जानिए निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि IRCTC के शेयर पर 700 रुपये पर इमीडिएट सपोर्ट है और इसने आज 708 रुपये का इंट्राडे लो भी बनाया है। ऐसे में अब इस स्टॉक में कुछ बाउंसबैक आने की उम्मीद है।

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 10:00 PM
आज के कारोबार में यह स्टॉक एनएसई पर 29.25 अंक यानी 3.91 फीसदी टूटकर 718 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है

IRCTC share price: ग्लोबल इक्विटी मार्केट में कमजोरी के साथ ही इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिजम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC ) के शेयरों में पिछले 1 हफ्ते में करीब 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि इस साल अब तक यह शेयर करीब 15 फीसदी टूटा है। स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि IRCTC के शेयरों में आई यह गिरावट बाजार में पैनिक सेलिंग के कारण आई है। वैसे देखें तो रशिया-यूक्रेन वार से इसका कुछ लेना देना नहीं है।

जानकारों का यह भी कहना है कि अगर जियोपॉलिटिकल तनाव और गहराते है तो IRCTC को फायदा ही होगा क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों की वजह से तमाम कारोबारी अपने उत्पादों और माल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की जगह रेलवे जैसे पब्लिक जैसे ट्रांसपोर्टर बुक करेगे।

यह भी पढ़े- India Exposition Mart ने अपने 600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी


स्टॉक मार्केट के जानकारों का यह भी कहना है कि इस स्टॉक को 640 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट है जबकि 930 रुपये पर बडी बाधा नजर आ रही है। पोजिशनल इन्वेस्टर को एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इस स्टॉक को 670 रुपये के आसपास खरीदें। मीडियम टर्म में 930 रुपये का लक्ष्य आसानी से देखने को मिल सकता है। ज्यादा जोखिम क्षमता वाले ट्रेडरों को सलाह है कि वह 630 रुपये का स्टॉपलॉस बनाए रखते हुए 670 रुपये के आसपास आने तक वे इस स्टॉक में हर गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाए।

क्या है एक्सपर्ट की राय 

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि IRCTC के शेयर पर 700 रुपये पर इमीडिएट सपोर्ट है और इसने आज 708 रुपये का इंट्राडे लो भी बनाया है। ऐसे में अब इस स्टॉक में कुछ बाउंसबैक आने की उम्मीद है। ज्यादा जोखिम क्षमता वाले ट्रेडर इस स्टॉक में 780-800 रुपये के शॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए 700 रुपये के नीचे से स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी कर सकते है।

बतातें चलें कि आज के कारोबार में यह स्टॉक एनएसई पर 29.25  अंक यानी 3.91 फीसदी टूटकर 718 रुपये  के स्तर पर बंद हुआ है। इस स्टॉक का 52 वीक लो 310.00 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक हाई 1,279.26 रुपये पर है। आज यह शेयर 740.00 पर खुला था। इसका मार्केट कैप 57,440 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।