India Exposition Mart ने अपने आईपीओ के लिए सेबी मे ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिया है। गौरतलब है कि India Exposition Mart देश का चौथा सबसे बड़ा इंटिग्रेटेड एग्जीबिशन और कन्वेंशन वेन्यू है। इस आईपीओ का साइज 600 करोड़ रुपये होगा। इस आईपीओ में 450 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि 1.12 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा। जिसके जरिए कंपनी के शेयर होल्डर अपने हिस्सेदारी की बिक्री करेंगे।
यह भी बतातें चलें कि कंपनी का कोई प्रमोटर नहीं है। इसके सभी शेयर होल़्डर पब्लिक कैटेगरी में आते है। इस ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री करने वाले शेयर धारकों में वेक्ट्रा इन्वेस्टमेंट्स, राकेश शर्मा, विवेक विकास, एमआईएल व्हीकल और टेक्नोलॉजी, दिनेश कुमार अग्रवाल, पंकज गर्ग, ओवरसीज कार्पेट, नवरतन समदरिया, आरएस कम्प्यूटेक, लेखराज महेश्वर और बाबू लाल दोसी के नाम शामिल है।
इसके अलावा कंपनी रजिस्टार ऑफ कंपनी में फाइलिंग करने के पहले 75 करोड़ रुपये की फंड रेजिंग पर भी विचार कर सकता है। अगर यह प्री-आईपीओ प्लेसमेंट होता है तो फ्रेश इश्यू की साइज में प्री-आईपीओ प्लेसमेंट यानी 75 करोड़ रुपये की कटौती कर दी जाएगी।
मार्केट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक India Exposition Mart इस आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इस फ्रेश इश्यू से मिले 316.9 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नोएडा स्थित यह कंपनी अपने मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, एक गेस्ट हाउस और एक मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने में करेगी। इसके अलावा 17 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को घटाने और बकाया पैसे का इस्तेमाल कंपनी के सामान्य कामकाज में किया जाएगा।
बता दें कि India Exposition Mart एक बड़ी वेन्यू प्लानर और प्रोवाइडर है। दिसंबर 2021 तक कंपनी के पास 121.52 करोड़ रुपये के ऑर्डर थे। कंपनी का मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में है। नोएडा में ही यह भारत का एक लीडिंग MICE destination है। इसके एग्जीबिशन सेंटर और मार्ट 58 एकड़ जमीन में फैले हुए है।
कंपनी को प्रदर्शनियों और ट्रेंड फेयर के आयोजन का करीब 15 साल का अनुभव है। India Exposition Mart को 2021 में कोविड -19 की मार के चलते 16.45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि इसके पिछले साल कंपनी को 44.89 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 2021 में कंपनी की आय सालाना आधार पर 154.4 करोड़ रुपये से गिरकर 13.3 करोड़ रुपये पर आ गई।
Emkay Global Financial Services इस आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर है जबकि Kfin Technologies इस ऑफर की रजिस्टार है।