Axis Securities Top Picks- एक्सिस सिक्योरिटी ने हाल ही में जारी अपने एक नोट में कहा है कि कच्चे तेल की कीमतें, बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स वर्तमान जियोपॉलिटिकल घटनाओं के साथ मिलकर बाजार की दशा और दिशा तय करेगी। इस नोट में आगे कहा गया है कि एक बार रूस और यूक्रेन के बीच जंग पर गुबार थमने के बाद बाजार एक बार फिर से महंगाई के आंकड़ो और केद्रींय बैंकों की ब्याज दरों पर नजरिए पर फोकस करेगा।
मार्च महीने की अपनी टॉप पिक्स बताते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा है कि उसने अपनी स्टॉक्स पिक्स की सूची में कुछ बदलाव किए है। इस बदलाव के तहत Amber Enterprises और Mold-Tek packaging में मुनाफा वसूली की गई है जबकि Nalco और Praj Industries को इस सूची में शामिल किया गया है।
एक्सिस सिक्योरिटी की मार्च महीने की टॉप पिक्स सूची पर नजर डालें तो इसमें ICICI Bank में 990 रुपये के लक्ष्य के लिए, Bajaj Auto (लक्ष्य ₹4,250), Tech Mahindra (लक्ष्य ₹2,060), Maruti Suzuki India (लक्ष्य ₹9,800), State Bank of India (SBI) (लक्ष्य ₹720), Hindalco Industries (लक्ष्य ₹630), Bharti Airtel (लक्ष्य ₹810), Federal Bank (लक्ष्य ₹125) के लिए खरीदारी की सलाह दी है।
इसके अलावा Varun Beverages (लक्ष्य ₹1,080), Ashok Leyland (लक्ष्य ₹160), National Aluminium Company (Nalco) (लक्ष्य ₹150), Bata India (लक्ष्य ₹2,200), Krishna Institute of Medical Sciences (लक्ष्य ₹1,600), Equitas Small Finance Bank (लक्ष्य ₹80), Praj Industries (लक्ष्य ₹477), CCL Products (India) (लक्ष्य ₹585) के लिए खरीदारी की सलाह दी है।
एक्सिस सिक्योरिटी ने जारी अपने नोट में कहा है कि हम निफ्टी 20200 के अपने टार्गेट पर बने हुए है। मार्केट पर हमारा लॉन्ग टर्म व्यू पॉजिटीव बना हुआ है। सरकार के कैपेक्स में ग्रोथ और बैंकिंग सेक्टर में नजर आ रही क्रेडिट ग्रोथ में सुधार इकोनॉमी और बाजार के लिए दोनो शुभ संकेत है। बजट 2022-23 में इंफ्रा और दूसरे क्षेत्रों पर खर्च करने के लिए किए गए बड़े एलान के चलते वित्त वर्ष 2023 में इकोनॉमी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।