आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर बड़ी संख्या में लोग अपना टिकट बुक कराते हैं। इस पर यूजर्स की डिटेल मौजूद रहती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मौजूद डिजिटल डेटा के जरिये आमदनी बढ़ाने के लिए IRCTC ने अब वेबसाइट यूजर्स का डेटा बेचने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने टेंडर भी जारी किया है।
