आईटी दिग्गज Tech Mahindra खरीदेगी अमेरिकी Allyis Group में 100% हिस्सेदारी

Tech Mahindra इसके लिए कुल 12.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी

अपडेटेड Dec 31, 2021 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement
Tech Mahindra करेगी अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण करेगी

आईटी दिग्गज टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने शुक्रवार को घोषणा की कि कंपनी ने एलिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 100% इक्विटी शेयर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टेक महिंद्रा (अमेरिका) इंक (Tech Mahindra (Americas) Inc) ने ग्रीन इन्वेस्टमेंट एलएलसी (Green Investments LLC) में 100% इक्विटी शेयर खरीदने करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Allyis India Pvt Ltd और Green Investments LLC दोनों Allyis Group की होल्डिंग कंपनी हैं, जिसका मुख्यालय सिएटल, अमेरिका (Seattle, USA) में है और इसमें 660 से अधिक कर्मचारी हैं। बता दें कि 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी का रेवन्यू 3.96 करोड़ डॉलर रहा था।

इसके लिए टेक महिंद्रा रोजगार और परफॉर्मेंस से संबंधित कमाई सहित कुल 12.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी।


इस केमिकल स्टॉक पर बुलिश हैं आनंद राठी, शेयर में 37% अपसाइड की है उम्मीद

आईटी दिग्गज ने आज एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा “इस अधिग्रहण से डिजिटल एक्सपीरियंस सॉल्यूशंस: लर्निंग एंड डेवलपमेंट, मार्केटिंग, इंस्ट्रक्शनल डिजाइन; इंजीनियरिंग: क्लाउड एंड ऑटोमेशन, बीआई एंड एनालिटिक्स, टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेस में टेक महिंद्रा की क्षमताएं बढ़ेंगी। "

Allyis टेक्नोलॉजी कंसल्टेंसी और मैनेज्ड सर्विसेज प्रदान करता है जो संगठनों को लागत कम करने, प्रदर्शन में सुधार करने और उनके यूनिक उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करती हैं। बता दें कि एलिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 2018 में बनी थी जबिक ग्रीन इन्वेस्टमेंट्स एलएलसी की स्थापना 2013 में की गई थी। पिछले तीन वर्षों में दोनों कंपनियों का कुल कारोबार इस प्रकार CY20 में 3.96 करोड़ डॉलर, CY19 में 3.4 करोड़ डॉलर और CY18 में 3.1 करोड़ डॉलर रहा।

मिंट की खबर के मुताबिक टेक महिंद्रा के शेयर शुक्रवार के शुरुआती सत्र में बीएसई पर 0.2% की गिरावट के साथ ₹1,796 पर कारोबार कर रहे थे।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।