ब्रोकरेज फर्म JM Financial Institutional ने पेटीएम (One97 Communications Ltd) को SELL रेटिंग देते हुए इसके लिए अपना लक्ष्य 1783 रुपये से घटाकर 1240 रुपये का किया है।
ब्रोकरेज फर्म JM Financial Institutional ने पेटीएम (One97 Communications Ltd) को SELL रेटिंग देते हुए इसके लिए अपना लक्ष्य 1783 रुपये से घटाकर 1240 रुपये का किया है।
लिस्टिंग के बाद से पेटीएम में करीब 17.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। लिस्टिंग के बाद से इस स्टॉक की मार्केट वैल्यू 24000 करोड़ रुपये घट गई है। आईपीओ प्राइस पर कंपनी की वैल्यू 1.39 लाख करोड़ रुपये थी। इस शेयर का इश्यू प्राइस 2150 रुपये प्रति शेयर था।
जेएम फाइनेंशियल ने अपने निवेशकों के लिए जारी एक नोट में कहा है कि पेटीएम को नए कस्टमर हासिल करने में कठोर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे कंपनी के कोर बिजनेस की कमाई में कमी आती दिखेगी जबकि इसके दूसरे कारोबार जैसे कॉर्मस , क्लाउंड और फाइनेंशियल सर्विसेस में अभी बहुत कुछ हासिल किए जाने बाकी है।
जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि पेटीएम को अपने MTU ग्रोथ को बनाए जारी रखने के लिए फंडिंग की जरुरत पड़ती रहेगी। जिसको देखते हुए कंपनी के मुनाफे में आने की डगर आसानी नजर नहीं आ रही है।
गौरतलब है कि कंपनी ने अपने 30 सितंबर 2021 को खत्म हुई अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का घाटा बढ़कर 474 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जो कि इसके पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 437 करोड़ रुपये पर रहा था।
दूसरी तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1090 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी के आय में नॉन यूपीआई पेमेंट वॉल्यूम (GMV) में 52 फीसदी की ग्रोथ और फाइनेशिंयल सर्विसेस कारोबार में 3 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ का अहम योगदान रहा है।
इसके पहले 19 नवंबर को ब्रोकरेज हाउस मैक्यवारी ने भी इस स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग देते हुए इसका टार्गेट 40 फीसदी घटाकर 1200 रुपये कर दिया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।