खिलाड़ी नंबर 1- सिर्फ 2 दिनों में 1 खिलाड़ी ने 9% और दूसरे ने 6% का रिटर्न दिया, आज कहां लगा रहे हैं दांव

मेहुल कोठारी की पहले दिन टॉप कॉल BAJAJ CONSUMER ने 3% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Apr 06, 2022 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किस खिलाड़ी नें अब तक कितना कमाया रिटर्न

शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर 1 के कारोबारी हफ्ते के खेल के नये हफ्ते में फिर से 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार। सीएनबीसी-आवाज़ के इस खास शो में इस हफ्ते मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह, Angel One के समीत चव्हाण और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में खिलाड़ी मुकाबला करेंगे जिसमें उन्हें उनके स्टॉक्स पर कम या ज्यादा रिटर्न मिलेगा। वहीं निवेशक उनकी सलाह और अपनी सूझ-बूझ से उनके सुझाये स्टॉक्स पर दांव खेलकर इसमें अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं-

KHILADI TOP CALLS DAY-2

दूसरे दिन राजन शाह की टॉप कॉल V-GUARD रही जिसने 1.75% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन समीत चव्हाण की टॉप कॉल NLC INDIA रही जिसने 2.6% का रिटर्न दिया


दूसरे दिन मेहुल कोठारी की टॉप कॉल BAJAJ CONSUMER रही जिसने 3% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-2 RETURN

दूसरे दिन राजन शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 4.05% का निगेटिव रिटर्न दिया

दूसरे दिन समीत चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 8.62% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 6.3% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Westcos

राजन ने कहा कि इस स्टॉक में 361.85 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 440 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 340 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Tata Steel, TVS Motor company, Adani Enterprises और अन्य स्टॉक्स

Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY Uflex

समीत ने इस स्टॉक में 652 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 638 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 692 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Satar

मेहुल ने कहा कि इसमें 380 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 410 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 365 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Dwarikesh Sugar

राजन ने कहा कि इस स्टॉक में 142.35 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 165 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 133 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY Mahindra Holidays

समीत ने इस स्टॉक में 242 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 233 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 260 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY CONCOR

मेहुल ने कहा कि इसमें 700 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 770 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 670 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

BANDHAN BANK, MARICO और POWER सेक्टर पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेजेस की निवेश राय

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।