सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
MOGRAN STANLEY की PAYTM पर राय
MOGRAN STANLEY ने PAYTM पर Overweight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,875 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी फाइनेंशियल सर्विस का विस्तार कर रही है। इसके साथ ही कंपनी के पास मजबूत कस्टमर बेस है।
GOLDMAN SACHS की PATYM पर राय
GOLDMAN SACHS ने PATYM पर Neutral रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,630 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 5 साल में TAM में 20% से ज्यादा सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। इसके अलावा इंडस्ट्री में कंपनी की स्थिति मजबूत है। जबकि FY22-30 के बीच 22% CAGR रेवेन्यू ग्रोथ संभव है।