BAJAJ FINANCE और SHRIRAM TRANSPORT पर ब्रोकरेज से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

MACQUARIE ने BAJAJ FINANCE पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है

अपडेटेड Jul 07, 2022 पर 12:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JEFFERIES की SHRIRAM TRANSPORT पर राय देते हुए कहा है कि फंड लागत के सामान्य होने से नतीजों में सुधार संभव है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

MACQUARIE की BAJAJ FINANCE पर राय

MACQUARIE ने BAJAJ FINANCE पर निवेश की राय देते हुए कहा है कि उन्होंने इस पर Underperform रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है। इसके साथ ही इसके लिए शेयर का लक्ष्य 4,500 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के ग्राहक ऑनलाइन पर शिफ्ट हो रहे हैं।


इस समय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कंपनी की मौजूदगी कम है। कंज्यूमर ड्यूरेबल के ऑफलाइन कस्टमर पर ज्यादा जोर नजर आ रहा है। फिलहाल कंज्यूमर ड्यूरेबल के ग्राहक ऑनलाइन पर शिफ्ट हुए हैं। वहीं FY19 के मुकाबले नए ग्राहक और लोन बुक ग्रोथ में सुस्ती नजर आ रही है।

जानिये कैसा है TITAN Q1FY23 का अपडेट और स्टॉक पर ब्रोकरेज की निवेश राय

JEFFERIES की SHRIRAM TRANSPORT पर राय

JEFFERIES ने SHRIRAM TRANSPORT पर निवेश राय व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने इस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा इसके शेयर पर प्रति शेयर 990 रुपये का लक्ष्य भी तय किया है। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद अक्टूबर तक मर्जर पूरा हो सकता है। इसके मर्जर से बेहतर तालमेल का फायदा मिलेगा। फंड लागत के सामान्य होने से नतीजों में सुधार संभव है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।