Credit Cards

BHARTI AIRTEL, GUJARAT GAS और JUBILANT FOOD पर ब्रोकरेजेस से जानें कमाई की रणनीति

BHARTI AIRTEL पर MACQUARIE ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है

अपडेटेड Jun 17, 2022 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
JUBILANT FOOD पर यूबीएस ने लक्ष्य 830 रुपये से घटाकर 600 रुपये तय किया है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

MACQUARIE की BHARTI AIRTEL पर राय

MACQUARIE ने BHARTI AIRTEL पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें उन्होंने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर के लिए 845 रुपये के लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि 5G ऑक्शन में कंपनियों के लिए काफी स्पेक्ट्रम उपलब्ध है। कंपनी को 5G स्पेक्ट्रम के भुगतान में Flexibility मिलेगी। इस समय कंपनियों का शहरों क्षेत्रों के लिए 8 और 3.3 GHz स्पेक्ट्रम पर फोकस है। इसके अलावा ARPU, EBITDA, EBIT और कैशफ्लो से ग्रोथ की रफ्तार बढ़ेगी।


CREDIT SUISSE की GUJARAT GAS पर राय

CREDIT SUISSE ने GUJARAT GAS पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 380 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि स्पॉट गैस की ब्लेंडिंग और कीमतें बढ़ने से मार्जिन पर असर हुआ है। वहीं CNG की इनपुट कॉस्ट बढ़ने से मार्जिन पर दबाव संभव है। इनका मानना है कि दूसरी छमाही में मार्जिन पर दबाव दिख सकता है।

Stocks to Watch Today:आज फोकस में रहने वाले Wipro, Dr Reddy's Labs, RITES और अन्य स्टॉक्स

UBS की JUBILANT FOOD पर राय

UBS ने JUBILANT FOOD पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 830 रुपये से घटाकर 600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट में बदलाव से शेयर पर दबाव जारी रहेगा। गेहूं, डेयरी और चिकन जैसे कच्चे माल की महंगाई बढ़ी है। इन्होंने इस पर FY23 में मार्जिन घटाकर 10.3% और FY24 में 9.8% किया है। उनका मानना है कि बढ़ती महंगाई से FY23 में मार्जिन पर 0.70% का दबाव संभव है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।